{"_id":"66143c423f9c93e598043b24","slug":"road-uprooted-in-just-three-months-potholes-filled-with-asphalt-and-gravel-overnight-unnao-news-c-221-1-sknp1055-112715-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन माह में ही उखड़ी सड़क, रातोंरात मिट्टी में ही डामर गिट्टी डाल भर दिए गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन माह में ही उखड़ी सड़क, रातोंरात मिट्टी में ही डामर गिट्टी डाल भर दिए गए गड्ढे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चकलवंशी। तीन माह बाद उखड़ी सडक के गड्ढों को रातों रात भरवाकर खानापूर्ति की गई। रात को धूल मिट्टी में डामर गिट्टी डालकर गड्ढे भरे गए। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शारदा नहर हरदोई ब्रांच की पटरी पर 20 वर्ष पूर्व दो किमी सड़क का निर्माण विधायक निधि से कराया गया था। मेथीटीकुर से कोरारी कला तक लोगों को आने जाने में काफी राहत मिली थी। दशकों से मरम्मत न होने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी।
दो माह पूर्व सड़क का नवीनीकरण कराया गया था। नवीनीकरण के दो माह बाद ही कई जगह सडक उखड़ गई। रविवार की रात नौ बजे ठेकेदार ने गड्ढे भरने में खानापूर्ति की। मजदूरों ने सड़क की बिना धूल मिट्टी हटाए डामर डाल दिया। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है कि मानक विहीन सड़क बनाई गई है जो छह माह भी नहीं चल सकी। जगह जगह गिट्टी उखड़ रही है। सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।