फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Road built on industrial area land for plotting

Unnao News: प्लॉटिंग के लिए औद्योगिक क्षेत्र की भूमि पर बना दी सड़क

Sun, 26 Nov 2023 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Road built on industrial area land for plotting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अचलगंज (उन्नाव)। बंथर औद्योगिक क्षेत्र के पास प्लॉटिंग कर रहे कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र निवासी जमीन कारोबारियों ने अपनी प्लाटिंग को रास्ता देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र की जमीन से सड़क निकाल दी। पक्की सड़क के लिए कंक्रीट भी डलवा दी और यूपीएसआईडीसी की चहारदीवारी भी तोड़ डाली।
इस दौरान ग्रामीणों ने काम रोकवाया। निर्माण करा रहे लोगों ने एक सिपाही से ग्रामीणों से फोन पर बात कराई। उसने ग्रामीणों को थाने बुलाया और ग्रामीणों हटते ही फिर काम शुरू करा दिया। दोपहर बाद यूपीएसआईडीसी के एक्सईएन पहुंचे और काम रोकवा दिया। उन्होंने एफआईआर की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बंथर ग्रामसभा की भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित है। जिससे सटी हुई नरी ग्राम सभा में कानपुर जाजमऊ क्षेत्र के चार लोग छह बीघा भूमि पर प्लाटिंग कर रहे हैं। प्लॉटों के लिए रास्ता देने के लिए यूपीएसआईडीसी के ग्रीन बेल्ट के छोड़े गए क्षेत्र में 10 मीटर चौड़ी और साठ मीटर लंबा रास्ता बना दिया। पेड़ों को काटने के बाद शनिवार को कंक्रीट डाल पक्की सड़क का निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर गांव के लोग पहुंचे और इसका विरोध करते हुए काम रोकवा दिया। ग्रामीणों ने लेखपाल व एसडीएम सदर से शिकायत की लेकिन मामला औद्योगिक क्षेत्र का होने से राजस्व विभाग ने कोई रुचि नहीं दिखाई। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की अनुमति दिखाने को कहा तो निर्माण करा रहे लोगों ने अचलगंज थाने में तैनात एक सिपाही से फोन पर बात कराई।

सिपाही ने ग्रामीणों को थाने आकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। जैसे ही ग्रामीण थाने जाने के लिए फिर तेजी से काम शुरू कर दिया गया। लोगों की शिकायत पर यूपी एसआईएसीडीसी के अधिशाषी अभियंता अरुण गोस्वामी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करा दिया। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले भी इन लोगों ने सड़क बनाने का प्रयास किया था। जिसे रोकवाया गया था। उन्होंने अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करने और सड़क निर्माण कराने वालों पर एफआईआर की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed