फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   road accident,unnao,youvak ki maut

लोडर की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
road accident,unnao,youvak ki maut
बीघापुर (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर गांव इंदेमऊ चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने कार चालक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

इंदेमऊ चौराहे पर मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगती है और काफी भीड़ रहती है। मंगलवार को रायबरेली के लालगंज निवासी देश दीपक कार लेकर उन्नाव आ रहा था। तेज रफ्तार कार इंदेमऊ चौराहे पर अनियंत्रित हो गई और सब्जी खरीद रहे इंदेमऊ हाल्ट के गार्ड प्रेम लाल व भोगियता गांव निवासी होमगार्ड गुरु प्रसाद को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बैंक से लौट रहे बिहार थाना क्षेत्र के जगतखेड़ा के हरीश कुमार, रामवती व सुनील और सब्जी बेच रहे भोगियता के बहादुर भी कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक नशे में था। पीएचसी में इलाज के दौरान बहादुर की मौत हो गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने हालत गंभीर देखकर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे कार चालक को गुस्साई भीड़ ने पीट दिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी। दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक को लोडर ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।
थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत बूलापुर हसनापुर के मजरा पूरबखेड़ा निवासी अशोक कुमार (20) मंगलवार को बाइक से दोस्त की शादी में थाना सफीपुर के गांव करवांसा जा रहा था। काली मिट्टी दबौली मार्ग पर ग्राम बूचागाड़ा के पास शाम छह बजे के करीब लोडर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसका हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया। सिर कुचलने से अशोक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वह दिल्ली में माली का कार्य करता था। चार दिन पूर्व घर आया था। थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि लोडर को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed