फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   RO water will urbanites

शहरियों को मिलेगा आरओ का पानी

Mon, 30 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 30 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
RO water will urbanites
engineer at site - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मालूम हो कि शहर के आसपास जैसे-जैसे औद्योगिक विकास होने के साथ ही भूगर्भ जल में प्रदूषण व फ्लोराइड की मात्रा घातक स्तर तक पहुंच गई। कई दशकों से दूषित पानी पी रहे शहर और शुक्लागंज के लोगों के लिए राहत देने वाली बात है। केंद्र ने शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए 253 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसके तहत शुक्लागंज में प्रतिदिन 150 एमएलडी पानी को साफ करने वाला बड़ा ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। शुक्लागंज कस्बे के साथ ही अंडरग्राउंड वाटर लाइन के जरिए शहर और उसके सभी 29 वार्डों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। पाइप लाइन कहां और कैसे डाली जाए, इसके लिए जलनिगम ने रविवार से सर्वे शुरू कर दिया। प्रोजेक्ट को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। जलनिगम के अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2019 तक प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इसके तहत शुक्लागंज में गंगा तट के किनारे बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट को गंगा से पानी की आपूर्ति की जाएगी। पानी को शुद्ध करने के बाद उसे सप्लाई किया जाएगा। इसमें नगर पालिका के पूर्व निर्मित ओवर हेड टैंकों को उपयोग में लेने के साथ ही उन्नाव शहर में 12 नए ओवर हेड टैंक बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

12 जोन में बांटी जाएगी पानी की सप्लाई
योजना के मुताबिक उन्नाव शहर को 12 जोन में बांटा गया है। सभी जोन में एक पानी की टंकी और एक अंडर ग्राउंड वाटर टैंक बनाया जाएगा। ट्रीटमेंट प्लांट से साफ किया गया पानी पाइप लाइन के जरिए इन अंडर ग्राउंट वाटर टैंकों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद मोटर पंप से पानी को ओवरहेड टैंक में भरा जाएगा और फिर लोगों के घरों तक सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के लिए एतिहासिक प्रोजेक्ट
जलनिगम निर्माण इकाई के एक्सईएन केके कटियार ने बताया कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए उन्नाव के लिए यह एतिहासिक प्रोजेक्ट साबित होगा। बताया कि अब तक के सर्वे के अनुसार उन्नाव शहर को प्रतिदिन 70 एमएलडी और शुक्लागंज को 60 एमएलडी पेयजल की आवश्यकता है। यह प्लांट पानी की इस जरूरत को पूरा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed