फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ring Road: Rs 32 crores received to compensate farmers

रिंग रोड : किसानों को मुआवजा देने के लिए मिले 32 करोड़

Sat, 30 Sep 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ring Road: Rs 32 crores received to compensate farmers
उन्नाव। शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश से लगने वाले जाम को रोकने और राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने के लिए आउटर रिंग रोड योजना के दायरे में आ रही जमीन का चिह्नांकन करने के बाद अब किसानों को मुआवजा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए 32 करोड़ रुपये मिल गए हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में चार करोड़ का भुगतान करने के लिए किसानाें से कागज लिए जा रहे हैं। वर्तमान समय में जिले में गंगा एक्सप्रेसवे और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (एनई-6) का निर्माण शुरू हो गया है। इन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने के लिए आउटर रिंग रोड पर भी जल्द काम शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। आउटर रिंग रोड निर्माण के पीछे का मुख्य उद्देश्य शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश रोकना है। इस रिंग रोड से भारी वाहन शहर के बाहर से ही गैर जनपदों को निकल जाएंगे।
विज्ञापन

जिससे शहर को जाम से निजात मिल जाएगी। आउटर रिंग रोड का निर्माण कानपुर नगर, देहात के साथ उन्नाव जनपद में भी कराया जाएगा। जिले में इसकी लंबाई 27.900 किमी होगी। इसके लिए 30 गांवों से 217.3515 हेक्टेअर जमीन का अधिग्रहण होगा। निर्माण की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दी गई है। मुआवजा वितरण का काम भूमि अध्याप्ति विभाग के जरिए होना है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एनएचएआई ने थ्री डी (भूमि सरकार के अधीन होना) की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं अधिकारियों ने प्रस्तावित गांवों में जाकर रिंग रोड के दायरे में आ रही भूमि को चिंहित करने के बाद अधिग्रहण की नोटिस जारी कर दी है। अब इसमें जल्द से जल्द मुआवजा वितरण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंग रोड निर्माण में भूमि अधिग्रहण व मुआवजा वितरण की कवायद तेज कर दी गई है। आठ गांवों की भूमि अधिग्रहण की नोटिस भी जारी कर दी गई है। वितरण के लिए 32 करोड़ मिले हैं। चार करोड़ का वितरण पहले चरण में किया जाएगा। -प्रमेश श्रीवास्तव, प्रभारी भूमि अध्याप्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed