{"_id":"ced61d6eb5c82caf4ae593fce9d14502","slug":"rider-child-s-death-in-a-road-accident-dumper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में डंपर सवार बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में डंपर सवार बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 03 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। हाइवे पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार डंपर खराब खड़े ट्रक में भिड़ गया। हादसे में डंपर में बैठे एक बारह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक भाग निकला। डंपर में फंसे शव को पुलिस काफी मशक्कत के बाद निकाल पाई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम भी लगा गया। क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया गया जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। करीब दो घंटे तक राहगीर जाम की समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के भरुआ थानाक्षेत्र के पतेउरा गांव के पास मौरंग की खदान चल रही है। शुक्रवार को मौरंग लेकर लखनऊ जा रहे सुनील नाम के डंपर चालक ने पतेउरा गांव निवासी नीलू (12) पुत्र रामबिहारी को अपने साथ डंपर में बैठा लिया। शनिवार तड़के पक्षी विहार के पास सड़क पर खराब खड़े ट्रक में डंपर भिड़ गया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और डंपर में बैठे बच्चे नीलू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद नीलू के शव को बाहर निकाल पाई। डंपर में मिली मौरंग की चालान रसीद पर लिखे नंबर से खदान मुनीम से संपर्क किया और मृतक के बड़े भाई रामसुजान को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस जांच कर रही है कि डंपर चालक बच्चे से क्लीनर के रूप में काम करा रहा था या किसी अन्य वजह से वह बच्चे को अपने साथ लेकर आया था। अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि डंपर मालिक से संपर्क कर चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।