फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Retired clerk and two houses of 30 million theft

रिटायर्ड लिपिक समेत दो घरों 30 लाख की चोरी

Thu, 25 Feb 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 25 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Retired clerk and two houses of 30 million theft

शहर के सिविल लाइंस इलाके में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने आईटीआई के रिटायर्ड लिपिक व टीचर के घर पर धावा बोलकर जेवर-नगदी समेत तीस लाख का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने तफ्तीश की। स्नीफर डॉग की भी मदद ली गई, लेकिन वह  घर के भीतर और छत पर चक्कर काटकर बैठ गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आईटीआई से रिटायर्ड लिपिक जितेंद्र कुमार पांडेय का सिविल लाइंस में मकान है। सोमवार की रात छत के रास्ते चोर जीने से नीचे उतर गए। कमरे में सो रहे जितेंद्र पांडेय के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। पास के कमरे में सो रहे उनके बेटे आशीष के कमरे की कुंडी बाहर से लगाकर चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में अलमारी व लॉकर तोड़कर उसमें रखे छह लाख रुपये नगद और 750 ग्राम वजन के सोने के जेवर और चांदी के जेवरातों समेत करीब 30 लाख का माल पार कर दिया। सुबह परिजन सोकर उठे तो दरवाजा बाहर से बंद पाया। इसके बाद दस्तक दी तो बाहर के कमरे में सो रहे सबसे छोटे बेटे प्रवीण पांडेय की नींद खुली। बेटे ने दरवाजे खोलकर परिजनों को निकाला और पुलिस को  घटना की सूचना दी। लिपिक के घर घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने शिक्षक के बंद पड़े मकान में हाथ साफ किया।  जितेंद्र पांडेय के पड़ोस में कानपुर केंद्रीय विद्यालय के टीचर संतोष कुमार पाल रहते हैं। शिक्षक के घर में खिड़की की ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। घर में चोरी की सूचना पर पहुंचे संतोष ने बताया कि चोर घर की अलमारी में रखे दस हजार रुपये और सोने की चेन ले गए हैं। उन्होंने बताया कि पैतृक मकान में उनकी मां रामरती ही रहती हैं। नौकरी के चलते वह और पत्नी रंजीता पाल व बच्चे कानपुर सेंट्रल स्कूल कैंपस में ही रहते हैं। उन्होंने बताया इधर कुछ दिन से मां की तबीयत खराब थी। सोमवार को वह मां को लेकर कानपुर चले गए थे। यहां घर में ताला बंद था। उधर, पीड़ित जितेंद्र कुमार ने बताया कि घर में पत्नी मधुबाला पांडेय के अलावा दो बहुओं और साले के जेवर रखे थे। सीओ सिटी आरके सिंह व कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


14 फरवरी पेज नंबर 3 में छपी ‘शातिर चोर-लुटेरे गिरोह का डेरा’ पीडीएफ
 
ताबड़तोड़ वारदातें, तरीका एक जैसा
रिटायर्ड लिपिक व पड़ोसी शिक्षक के मकान में चोरी फरवरी माह में छठवीं वारदात है। हाल के दिनों में हुई चोरी की सभी घटनाओं में चोरों ने घटना की शुरुआत से लेकर आखिर तक एक ही तरीका अपनाया है। 12 फरवरी को शहर कोतवाली के ललऊ खेड़ा गांव में सर्राफा व्यापारी के घर 32 लाख की चोरी हो या 10 फरवरी को बांगरमऊ में बिजली के कर्मी घर 20 लाख की वारदात। सभी जगहों पर चोर बिना मारपीट व खूनखराबे के छाते के रास्ते मकान में दाखिल हुए व कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर माल समेट कर चलते बने और घर वालों को पता तक नहीं चला। स्थानीय पुलिस भी गिरोह चिह्नित न हो पाने से परेशान है। एसपी नेहा पांडेय ने सीओ और कोतवाली प्रभारी को घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुरानी घटनाओं का खुलासा न होने पर भी काफी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 हाल में हुईं चोरी की कुछेक बड़ी वारदातें
12 फरवरी-शहर कोतवाली के गांव ललऊ खेड़ा में सर्राफा व्यापारी के घर 32 लाख की चोरी।
10 फरवरी- बांगरमऊ में बिजली के कर्मी घर 20 लाख की चोरी।
08 फरवरी-सफीपुर के इंधनीमऊ गांव के किसान के यहां आठ लाख की चोरी।
05 फरवरी- शहर के पीडी नगर में टायर एजेंसी का शटर काटकर लाखों की चोरी।
04 फरवरी- असोहा के बरेला गांव में किसान सजीवन लाल के घर डकैती।
17 जनवरी- सफीपुर के गोपालपुर में रिटायर्ड अमीन श्रीधर अवस्थी के यहां 8 लाख की चोरी।
15 जनवरी- बांगरमऊ के लतीफुर में अवधेश यादव के यहां 6 लाख की चोरी।
14 जनवरी- अजगैन के मकूर गांव में राघवेंद्र सिंह के घर 10 लाख की चोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed