फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Restaurants provide handwash facilities to consumers

उपभोक्ताओं को हैंडवाश की सुविधा उपलब्ध कराएं रेस्टोरेंट

Tue, 17 Mar 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Restaurants provide handwash facilities to consumers
बाइपास स्थित रेस्टोरेंट में जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला अभिहित अधिकारी मंजूषा सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा अधिकारियों ने पांच रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इनमें गदनखेड़ा बाईपास स्थित गोल्डेन, आदर्श नगर गदनखेड़ा स्थित अल हबीब, कोतवाली समीप सैनिक ढाबा, एबी नगर स्थित फैमिली तथा पीडी नगर स्थित विशाल होटल में जाकर मालिक, कार्यरत सेफ और अन्य कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक रेस्टोरेंट अपने यहां आने वाले सभी उपभोक्ताओं को हैंड वॉश की सुविधा उपलब्ध कराएगा। उपभोक्ताओं को हैंड वॉश के लिए प्रेरित करेंगे। रेस्टोरेंट में मौजूद सभी कार्मिक खाद्य परिचालन से संबंधित प्रक्रियाओं को करते समय हेडगियर, हैंड ग्लब्स और एप्रन का इस्तेमाल करेंगे। प्रत्येक प्रक्रिया के पूर्व एवं बाद अपने हाथों को हैंड वॉश या साबुन से अच्छी तरह साफ करेंगे और सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक रेस्टोरेंट्स यह सुनिश्चित करेगा कि उनके यहां फ र्श, दीवारें, मेज कुर्सियां एवं प्लास्टिक के अन्य सभी सामान एवं धातु के सामान पूर्णतया विसंक्रमित किए गए हैं। यह प्रक्रिया लगातार दोहराई जाए। खाने के मेनू कार्ड को प्लास्टिक कोटेड करा कर लगातार विसंक्रमित किया जाए। आगंतुक खाद्य क्षेत्र में बिना मास्क, हेड गियर और हैंड ग्लब्स के प्रवेश न करें। जो रेस्टोरेंट संचालक इन नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसका खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अचलगंज में कोरोना से निपटने के लिए अचलगंज सीएचसी की दूसरी मंजिल के 41 नंबर कमरे को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। तीन वार्डों वाले इस रूम में मच्छरदानी सहित कई मशीनें लगाई गई हैं। वहीं, पूरे परिसर को साफ -सुथरा करने में कर्मचारी जुटे रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि हम एहतियात के तौर पर पूरी चौकसी बरत रहे हैं। बाहरी देशों से आने वाले लोगों को या संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों को अस्पताल में लाकर उनकी जांच जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफ ीपुर में कोरोना वायरस से घबराए लोगों की भीड़ सीएचसी में उमड़ पड़ी। कुल 474 मरीजों में 300 जुकाम खांसी से पीड़ित मिले। चिकित्सक ने बताया कि सभी मरीज मौसम में बदलाव से प्रभावित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed