फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report on four including two Kotdars in the black marketing of grain

अन्न की कालाबाजारी में दो कोटेदारों समेत चार पर रिपोर्ट

Fri, 03 Apr 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Report on four including two Kotdars in the black marketing of grain
पुरवा/गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। गरीबों का दिए जाने वाले अन्न की कालाबाजारी में पुरवा के दो कोटेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, सरकारी खाद्यान्न को बाहर बेचने की नीयत से ले जा रहे दो ट्रैक्टर चालक पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुरवा की ग्राम पंचायत कसरौर मिर्रीखेड़ा के कोटेदार शिवशंकर पर मनरेगा पंजीकृत कार्डधारकों ने निशुल्क अन्न देने के स्थान पर पैसे लेने का आरोप लगाया था। एसडीएम राजेश चौरसिया ने इसकी जांच पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार से कराई थी। जांच में अन्न की कालाबाजारी की पुष्टि होने पर अमित कुमार ने शुक्रवार को कोतवाली में कोटेदार शिवशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, एक अन्य असोहा के धन्नीपुर कोटेदार राजीवकिशन पर भी आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। यहां भी कोटेदार पर ग्रामीणों ने निर्धारित धनराशि से अधिक लेने का आरोप लगाया था। एसडीएम राजेश चौरसिया की जानकारी में मामला आने पर जांच के आदेश हुए थे। शुक्रवार को अमित कुमार ने कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को ग्राम पंचायत कांटा गुलजारपुर में सरकारी खाद्यान्न के बिकने की सूचना पर बेहटा मुजावर थाने के हेड कांस्टेबल मुन्नू खां व विनोद कुमार मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ट्रैक्टर में जा रहे अन्न को पकड़ा था और वाहन को थाने लाए थे। यहां पर जांच में ट्रैक्टर में लदा 25 बोरी खाद्यान्न (13 बोरी गेहूं व 12 बोरी चावल) मिला था। जांच में यह खाद्यान्न सार्वजनिक वितरण प्रणाली का होना पाया गया। डीएम के निर्देश पर ट्रैक्टर मालिक रामसेवक व रामखेलावन पुत्रगण नन्हा निवासी ग्राम कांटागुलजारपुर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत थाना बेहटा मुजावर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed