उन्नाव। लॉकडाउन के अनुपालन में गुरुवार को भी पुलिस सख्त नजर आई। चौराहों पर तैनात पुलिस बेवजह घूमने वाले लोगों को फटकार लगा लौटाती नजर आई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 5 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर 66 वाहनों का चालान किया। एक वाहन को सीज करने के साथ ही 6700 रुपये शमन शुल्क वसूला।
एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में बेवजह घूम रहे लोगों को फटकार लगा लौटाया। सीमा पर बैरियर चेकिंग में लगे पुलिस बल ने किसी को अंदर घुसने नहीं दिया। वहीं, एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय ने सीमाओं के बैरियर का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहर के बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा समेत अन्य जगहों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की गई। लॉकडाउन के उल्लंघन पर 5 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।