{"_id":"66b7b6c672f3872c470fd6c4","slug":"report-of-incitement-to-suicide-on-five-unnao-news-c-221-1-sknp1055-118238-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पांच पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पांच पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
विज्ञापन
चकलवंशी। लोको पायलट का शव घर में फंदे से लटका मिलने की घटना में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
माखी थानाक्षेत्र के भदियार गांव निवासी प्रशांत लोधी (30) रेलवे विभाग में लोको पायलट थे। गुरुवार रात खाना खाने के बाद पुराने घर से एक किलोमीटर जंगेनगर स्थित नए मकान में सोने गए थे। शुक्रवार सुबह घर में शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने जांच की थी। जेब से सुसाइड नोट मिला था। मृतक के मोबाइल का सिम और कुछ कागज गायब थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। मृतक के पिता श्याम की तहरीर पर गिरवर खेड़ा निवासी छब्बा, उसके भाइयों में इंद्रपाल, प्रकाश, गोकुल के अलावा ग्राम प्रधान के पति संजीत वर्मा पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।