फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report of fraud and rebellion on seven including father and sons

पिता-पुत्रों समेत सात पर धोखाधड़ी व बलवा की रिपोर्ट

Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Report of fraud and rebellion on seven including father and sons
उन्नाव। महिला का मकान पांच लाख रुपये में दिलाने का झांसा देकर शहर के चर्चित पिता-पुत्रों ने एक युवक से लाखों की ठगी कर ली। इतना ही नहीं उसे मकान दिलवाने की जगह खुद के नाम महिला से बैनामा करा लिया। पीड़ित युवक ने उलाहना दिया तो आरोपियों ने मारपीट की और कार में खींचने का प्रयास किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत सात पर धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के गांधी नगर निवासी अनिल कुमार तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आवास विकास कॉलोनी निवासी ऋषि चोपड़ा, भाई विनय चोपड़ा और पिता हरीश चोपड़ा के अलावा दो अन्य लोगों ने 25 जुलाई 2016 को आदर्श नगर में कलावती का मकान पांच लाख रुपये में दिलवाने की बात कही। मकान देखने के बाद खरीदने की हामी भर दी। पांच लाख रुपये में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट हुआ।
विज्ञापन

अनिल के अनुसार उसने उसी दिन कलावती और उसके बेटे दिनेश को चेक के जरिये दो लाख रुपये और गवाहों के सामने एक लाख रुपये नकद दे दिए। शेष रुपये देने के लिए दो माह का समय मांगा और बैनामा कराने के लिए कहा। सभी ने 15 दिन बाद बैनामा कराने की बात कही पर छह माह तक टालते रहे। बाद में पता चला कि ऋषि चोपड़ा ने पिता हरीश की मदद से लाखों रुपये की ठगी की और मकान का बैनामा भाई विनय चोपड़ा के नाम करा लिया। आरोप लगाया कि 23 अप्रैल को वह मकान मालकिन कलावती और उसके बेटे से बात कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान चेहरों पर गमछा लपेटे चार पहिया वाहन से उतरे आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा और कार में खींचने का प्रयास किया। आरोपियों के गमछे खुलने से वह पहचान गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कई माह तक कोतवाली के चक्कर लगाता रहा पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। एसपी दिनेश त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पिता-पुत्रों के अलावा मकान बिक्री करने वाली कलावती व उसके बेटे समेत दो अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed