{"_id":"011e38594b95c3352c701f021046cb82","slug":"report-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में मृतक के बेटे ने दो पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में मृतक के बेटे ने दो पर दर्ज कराई रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से वृद्ध की मौत और चार लोगों के घायल होने की घटना में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बंदूक लाइसेंस धारक और फायर करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के जमुका गांव निवासी राममोहन तिवारी रविवार को अपनी बेटी का तिलक लेकर बीघापुर थानाक्षेत्र के डाड़ामऊ गांव शिवसागर के यहां गए थे। तिलक चढ़ने के बाद हर्ष फायरिंग शुरू हो गई जिसमें अलोपी शंकर तिवारी (72) की मौत हो गई थी जबकि राममोहन, दिलीप के अलावा गांव के उमेश साहू और रिश्तेदार सूरज शुक्ला घायल हो गए थे। घटना में मृतक के बेटे प्रवीण ने बंदूक लाइसेंस धारक श्रीकृष्ण द्विवेदी और उनकी बंदूक से फायर करने वाले अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ही। बीघापुर थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और शस्त्र बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।