Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report filed on illegal soil mining

Unnao News: अवैध मिट्टी खनन पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Dec 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Report filed on illegal soil mining
उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र के गोपीखेड़ा निवासी बनवारी पर ऊसर जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजस्व लेखपाल आशुतोष कुमार दुबे ने तहरीर दी। बताया कि ग्राम पंचायत पवई की गाटा संख्या 1535 रकबा 0.753 हेक्टेअर ऊसर में दर्ज है। बनवारी ने बिना अनुमति के 72 हजार घन मीटर मिट्टी खोद डाली। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बनवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने बताया कि शहर के इंद्रानगर निवासी बृजकिशोर द्विवेदी पर बेथर गांव के प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की भूमि संख्या 1892 पर ट्रांसगंगा सिटी के लिए मिट्टी खनन की अनुमति ली थी।
विज्ञापन

एबी नगर निवासी नितिन सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल और डीएम को दिए गए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया था कि इस गाटा संख्या से मिली हुई सरकारी भूमि संख्या 1893 से 1896 तक कुल चार नंबरों पर 4.5 मीटर गहराई तक खनन कर मिट्टी बेच ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन अधिकारी की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर खननकर्ता बृजकिशोर द्विवेदी को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है। बताया कि जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed