फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report filed in fraud of Rs 15 lakh after four years

Unnao News: 15 लाख की ठगी में चार साल बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Tue, 23 Jul 2024 04:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Report filed in fraud of Rs 15 lakh after four years
गंजमुरादाबाद। नौकरी दिलाने के नाम पर चार साल पहले की गई 15 लाख की ठगी की घटना में पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी,अनुसूचित जाति उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली के लोहानपुरवा गांव निवासी पप्पू ने डीजीपी से शिकायत की थी कि चार साल पहले उसकी ट्रेन में कोतवाली के गांव हसनापुर निवासी राजबहादुर से हुई थी। क्षेत्रीय होने से घर आना जाना हुआ। राजबहादुर ने अपने बेटे दीपू की पकड़ अच्छी होने से न्याय विभाग में उसके (पप्पू के) बेटे और बेटी की नौकरी लगवाने की बात कही। पहले 12 लाख फिर तीन लाख रुपये लिए। दो महीने बाद भी नियुक्त पत्र न देने पर बताया कि जिस जज से नौकरी लगवाने की बात हुई थी उनका तबादला हो गया है।
विज्ञापन

जमा पूंजी की रसीद मांगी तो गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देने लगे। बाद में पता चला कि पिता-पुत्र दोनों इसी तरह से कई लोगों को ठग चुके हैं। कोतवाली में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद डीजीपी से शिकायत की तो उनके उनके निर्देश पर अब राजबहादुर और उसके बेटे दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पिता पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed