फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report filed against two including Congress leader Alka Lamba

कांग्रेस नेत्री सहित दो पर मानहानि व गलत टिप्पणी की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 26 May 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Report filed against two including Congress leader Alka Lamba
उन्नाव। उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने का गलत तथ्य ट्वीट करने और पीएम, गृहमंत्री, सीएम व अन्य भाजपा नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर पुलिस ने नई दिल्ली निवासी कांग्रेस नेत्री अलका लांबा व धारणा पटेल पर रिपोर्ट दर्ज की है। पूर्व विधायक की बेटी की तहरीर के आधार पर दोनों नेत्रियों पर मानहानि (धारा 500) व सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी की धारा 67 लगाई गई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने रविवार को एसपी विक्रांतवीर को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि 23 मई 2020 को दिल्ली के 39 टैगोर गार्डन एक्सटेंशन निवासी कांग्रेस नेत्री अलका लांबा व कांग्रेस नेता धारणा पटेल द्वारा ट्विटर हैंडल पर उनके पिता को जमानत मिलने का गलत ट्वीट किया गया, जबकि उनकी ओर से दिल्ली उच्च न्यायालय में अभी सिर्फ अपील की गई है। जमानत का जिक्र तक नहीं है। अलका लांबा व धारणा पटेल ने पिता (पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर) व चाचा (विधायक के छोटे भाई अतुल सेंगर) को जमानत दिए जाने का गलत ट्वीट किया। साथ ही अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। टिप्पणी में लिखा गया है ‘जिस पर पीएम, सीएम, एमपी साक्षी का आशीर्वाद हो आखिर उसे कोई भी अदालत अधिक समय तक सलाखों के पीछे नहीं रख सकती’ ‘एचसी के जज ने ऐसा करके अपनी जान बचाई है’ ‘महिला मंत्री स्मृति ईरानी को भी अपने इस नेता की रिहाई मुबारक’। वहीं, धारणा पटेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘उन्नाव के पूर्व विधायक और भाई को उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी, क्या यही न्याय है’। पूर्व विधायक की बेटी ने इन बातों को निराधार बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मानहानि व सोशल मीडिया पर अपमान जनक टिप्पणी करने की धारा में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा व धारणा पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस प्रकरण की विवेचना कोतवाली में तैनात अपराध निरीक्षण सुधीर चंद्र पांडेय को दी गई है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि तहरीर में अलका लांबा व धारणा पटेल के द्वारा ट्विटर पर टिप्पणी की बात लिखी गई है। इसी तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने पुलिस की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त किया है। कहा कि पूरी उम्मीद है पुलिस जांच करके दोनों कांग्रेस नेत्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि अपने वकील के माध्यम से दोनों कांग्रेस नेत्रियों को कानूनी नोटिस भी भेजा है। बताया कि वह विरोधियों व प्रतिद्वंद्वियों की अनैतिक मंशा पूर्ण नहीं होने देंगी। अपने पिता को न्याय दिलाने की लड़ाई दमदारी से लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed