फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   report against 154 paople in miss behaviuor with police and road block case

जाम, तोड़फोड़ पुलिस से धक्कामुक्की में 154 पर रिपोर्ट

Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
report against 154 paople in miss behaviuor with police and  road block case
उन्नाव। रघुनाथखेड़ा गांव में दो दिन पहले डंपर की टक्कर से टेंपो चालक की मौत के बाद जाम लगाने, तोड़फोड़ व पुलिस से अभद्रता करने के मामले में 154 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

रघुनाथखेड़ा गांव के पास 14 अगस्त को डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी थी। हादसे में टेंपो चालक सुरेंद्र कुशवाहा की मौत हो गई थी जबकि चार सवारियां घायल हुईं थीं। गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन

डंपर में आग लगाने व पुलिस पर हमले का प्रयास किया था। बवाल में शामिल लोगों को चिह्नित करने के लिए मगरवारा चौकी प्रभारी रोहित कुमार पांडेय जुटे थे। पुलिस ने घटना में शामिल अभिषेक, सुजीत, रामकिशोर व करन के साथ 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, बलवा, तोड़फोड़, अभद्रता सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डंपर चालक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed