फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report after 19 days of kidnapping of teenager and father's suicide

Unnao News: किशोरी के अपहरण व पिता के आत्महत्या की 19 दिन बाद रिपोर्ट

Mon, 01 May 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Report after 19 days of kidnapping of teenager and father's suicide
सोनिक (उन्नाव)। मोहल्ले में ही रहने वाला युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। सामाजिक अपमान से आहत पिता ने उसी दिन रात को खुदकुशी कर ली। परिजनों ने तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। घटना के 19 दिन बाद पुलिस ने किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ का कहना है कि जब जो तहरीर मिली तुरंत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी (15) को विशाल नाम का युवक 10 अप्रैल को बहला कर ले गया था। उसी दिन युवक और किशोरी के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो लोगों में चर्चा होने लगी। बेटी के जाने से दुखी पिता, सामाजिक अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसी दिन रात नौ बजे घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के समय पत्नी व अन्य परिजन घर पर नहीं थे। रात को पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। एक तरफ बेटी के अपहरण और दूसरी तरफ पति की मौत से बेहाल किशोरी की मां ने पुलिस को इसकी जानकारी भी दी थी। मां सदमे से उबरी तो परिजनों और मोहल्ले के लोगों की मदद से 21 अप्रैल को दही थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसके बाद भी पुलिस मामले को दबाए रही। किशोरी की मां ने स्थानीय लोगों की मदद से उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, इसकी भनक लगते ही 29 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी युवक विशाल के खिलाफ किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को किशोरी के परिजनों ने तहरीर दी, उसी दिन अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश भी शुरू कर दी गई। तहरीर में पिता के आत्महत्या करने की वजह का जिक्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed