फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Repayment of Rs 1 billion in debt will delay the operation of VBG Ramji.

Unnao News: एक अरब की बकायेदारी की अदायगी से वीबीजी रामजी के संचालन में लगेगा समय

Sat, 25 Apr 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Repayment of Rs 1 billion in debt will delay the operation of VBG Ramji.
हरदोई। मनरेगा की जगह लेने वाली वीबीजी रामजी का इसी वित्तीय वर्ष से संचालन होना है। वैसे तो 20 अप्रैल की तारीख तय मानी जा रही थी लेकिन मनरेगा में मजदूरी और सामग्री मद में एक अरब से अधिक रुपये की बकायेदारी की अदायगी से वीबीजी रामजी के संचालन में समय लग सकता है।
विज्ञापन

गांवों में विकास, निर्माण के साथ ही जॉब कार्डधारकों को रोजगार दिए जाने के लिए संचालित मनरेगा के स्थान पर भारत सरकार ने वीबीजी रामजी दिया है। इसका संचालन इसी वित्तीय वर्ष से होना है। प्रारंभिक तौर पर इसे 20 अप्रैल से संचालित किए जाने की तैयारी की गई लेकिन मनरेगा मद में मजूदरी, राजमिस्त्री का मेहनताना और सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्मों की बकायेदारी से वीबीजी रामजी के संचालन में कुछ माह का समय लगने की संभावना है। इससे मनरेगा मद में काम करा रहे प्रधान-पंचायत सचिवों को राहत है।
विज्ञापन

मनरेगा में काम कराने के बाद मजदूरी और सामग्री आपूर्ति के भुगतान के लिए बिल-वाउचर ऑनलाइन फीड किए जाने की व्यवस्था है। ई-मस्टर रोल फीड किए जाने के साथ ही भुगतान के लिए फंड ट्रांसफर ऑर्डर अपलोड किए जाते हैं। इसी आधार पर नोडल खाते से संबंधित के खातों में आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम से भुगतान होता है। वहीं, वीबीजी रामजी के संचालन में समय लगने से मनरेगा मद में कराए जा रहे कामों को भी पूरा कराने के लिए समय मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मनरेगा में बकायेदारी पर एक नजर :
. 1,57,31,000 रुपये : श्रमिकों की मजदूरी
. 1,45,93,000 रुपये : राजमिस्त्री व अर्द्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी
. 89,19,19,000 रुपये : सामग्री आपूर्ति
---
मनरेगा में बकायेदारी की जानकारी शासन को भी है। मजदूरी, राजमिस्त्री और सामग्री मद में भुगतान बकाया है। रुपये आवंटित होते ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी होगी। हां, मनरेगा की बकायेदारी और चल रहे कामों के कारण अभी वीबीजी रामजी के संचालन में कुछ समय लगने की अधिकारियों ने संभावना जताई है। वहीं सभी कार्यक्रम अधिकारियों से कहा गया कि चल रहे कामों को समय से पूरा करा लें ताकि रुपये आते ही भुगतान भी दिलाया जा सके। -रवि प्रकाश सिंह, उपायुक्त, श्रम रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed