{"_id":"d8dc5903696633d30718e5b97b4f60b9","slug":"raw-mango-picker-child-beaten-by-the-gardener-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिया बीनने पर बागवान ने बच्चे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिया बीनने पर बागवान ने बच्चे को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। बाग में अमिया बीनने पर बाग मालिक ने बच्चे को बेरहमी से पीटा। परिजन दो दिन तक इलाज कराते रहे। शनिवार को हालत बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बांगरमऊ कसबा के मोहल्ला गणेशगंज निवासी शिवमोहन का बेटा रितेश (7) गुरुवार को मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेलत-खेलते पास के एक आम के बाग में चला गया। सभी बच्चे बाग में पड़ी अमिया बीनने लगे। इसी दौरान बाग की रखवाली कर रहा युवक आया तो सभी बच्चे भाग निकले। उसने रितेश को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और मां शांति को आपबीती बताई।
घटना के दिन शिवमोहन एक रिश्तेदारी में गया था। मां रितेश का इधर-उधर इलाज कराती रही। शुक्रवार रात को रितेश की हालत बिगड़ गई। उसे तेज पेट दर्द शुरू हुआ और खून की उल्टी के साथ ही नाक से खून आने लगा। सूचना पर शुक्रवार शाम को पिता लौटा और बेटे को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हालत में सुधार न होने पर शनिवार को शिवमोहन ने बांगरमऊ कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चे के ठीक होने पर मारपीट करने वाले की पहचान कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।