फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Raw alcohol with 14 arrested

कच्ची शराब के साथ 14 गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 26 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Raw alcohol with 14 arrested
उन्नाव। कच्ची शराब के खिलाफ सोमवार को शुरू हुआ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। आबकारी और पुलिस विभाग की टीमें देख अवैध धंधे में लिप्त लोगों में भगदड़ मची रही। कोई शराब को तालाब में फेंक कर भागा तो कोई नाव में बैठकर दूसरे जिले की सीमा में चला गया। मंगलवार को छापेमारी में 578 लीटर कच्ची शराब के साथ चार महिलाओं समेत चौदह लोगों को गिरफ्तार किया। छोटी-बड़ी 34 भट्ठियां तोड़ी और कई क्विंटल लहन नष्ट किया।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक 120 लीटर शराब बरामद करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। बिहार पुलिस ने 100 लीटर, मौरावां में 98 लीटर, अजगैन और सोहरामऊ थानाक्षेत्र में 90-90, सदर कोतवाली क्षेत्र में 40 लीटर, गंगाघाट और असोहा थानाक्षेत्र में 20-20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


आबकारी विभाग ने 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुरवा कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में दरोगा अजय तोमर व गौरव ने रधुनाथपुर देवी मंदिर के पास स्थित जंगल में दबिश दी। मौके पर बुद्वीलाल व प्रेमशंकर निवासी रधुनाथ के कब्जे से 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण व दो किलो यूरिया खाद बरामद की। कोतवाली पुलिस ने गढ़ाकोला तिराहा के पास पैदल जा रहे नंदू निवासी कसुवाखेड़ा व मंशाखेेडा निवासी देशराज के पास से 20-20 लीटर कच्ची शराब बरामद की।


पुरवा कोतवाली पुलिस ने भाटमऊ मे छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची शराब व डेढ़ किलो यूरिया, तीन शराब बनाने की भट्टियां बरामद की। पुलिस ने पिंकी व संतोष नाम के युवकों को मौके से दबोच लिया लेकिन संतोष मौके से भागने में सफल हो गया। कोतवाली प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पिंकी को कच्ची शराब बनाने व बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed