{"_id":"58f26bba4f1c1bbd4ccf660b","slug":"rasgulla-created-the-sour-the-girl-party-returned-the-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसगुल्ले ने पैदा की खटास, लड़की पक्ष ने लौटाई बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसगुल्ले ने पैदा की खटास, लड़की पक्ष ने लौटाई बारात
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में खाने के दौरान लड़के के मौसेरे भाई ने एक साथ दो रसगुल्ले उठा लिए। पास खड़े लड़की पक्ष के युवक ने मना किया तो विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पिता और परिवार के अपमान से दुखी लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। बारात रात में ही लौट गई। घटना शुक्रवार को अचलगंज थाना क्षेत्र गांव कुरमापुर में हुई। हालांकि शनिवार को लड़की के पिता ने दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर बारात वापस ले जाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव खुटहा निवासी सत्यनारायण रैदास के बेटे शिव कुमार की बारात 14 अप्रैल की शाम थानाक्षेत्र के ही बेहटी गोपालपुर के मजरा कुरमापुर आई थी। अगवानी के बाद बारात दरवाजे पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ और सभी भोजन के लिए चले गए। भोजन के दौरान दूल्हे के मौसेरे भाई मनोज निवासी बदरका ने प्लेट में दो रसगुल्ले रख लिए। इस पर स्टाल पर खड़े युवक ने एक रसगुल्ला लेने की बात कही। दोनों में कहासुनी होने लगी। दूल्हे के पिता सत्यनारायण ने दोनों को समझाने का प्रयास किया।
बताते हैं कि युवक ने उनसे भी गालीगलौज की। पिता के साथ बदसलूकी होते देख सत्यनारायण का बड़ा बेटा राजू व अन्य लोग पहुंचे और युवक को पीटने लगे। मामला बढ़ा गया और दोनाें पक्ष के दर्जनों लोगों में जमकर लात घूंसे और लाठियां चलीं। सूचना पर एसओ मोहम्मद अशरफ पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मामला लगभग सुलझ गया था, लेकिन तभी पिता व परिवार के अपमान की बात कहकर युवती (दुल्हन) ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्ष के बुजुर्गों ने मामले को रफादफा करने में काफी देर तक लगे रहे, लेकिन बात नहीं बनी और बारात लौट गई।
विज्ञापन
हालांकि लड़की के पिता ने दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने की भी तहरीर पुलिस को दी है। उधर, लड़के के पिता का आरोप है कि वह सीआरपीएफ में सिपाही है। उसकी कार भी लड़की पक्ष के लोगों ने गांव में ही खड़ी करा ली है। फिलहाल किसी पक्ष ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। एसओ ने बताया कि लड़की पक्ष से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।