{"_id":"6279656d9c01093a6329d177","slug":"rape-with-girl-child-unnao-news-knp695866239","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी (उन्नाव)। दुकान का पता पूछने के बहाने युवक ने दस वर्षीय बच्ची से कुकर्म और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, कुकर्म, पॉक्सो व एससी-एसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा है।
आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को मुंडन कार्यक्रम था। देर रात नौटंकी चल रही थी। गांव के लोगों के साथ 10 वर्ष की बच्ची भी नौटंकी देखने गई थी। वहीं पड़ोसी गांव का युवक बाइक से पहुंचा और बच्ची से एक दुकान का पता पूछा। फिर बच्ची को दुकान पर चलने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद गांव के बाहर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म व कुकर्म किया।
मां ने बताया कि बेटी लगभग रात 12 बजे रोते हुए वापस आई और घटना की जानकारी दी। मां का आरोप है कि पुलिस ने दिन भर थाने में बैठाए रखा। सोमवार शाम छह बजे मेडिकल के लिए सीएचसी मियागंज भेजा। सीओ बांगरमऊ विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि पड़ोसी गांव निवासी जय सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म, कुकर्म, पॉक्सो व एससी-एसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।