फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rape

तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 03 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 03 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
rape

उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र अंतर्गत खेत में फसल काटने गई किशोरी से तमंचे के बल पर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। थाना पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़िता और उसके पिता ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के निर्देश के पर घटना के दो दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सोलह वर्षीय किशोरी गुरुवार को गांव से कुछ दूर पर स्थित अपने खेत में गेहूं की फसल काटने गई थी। गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी को दबोच लिया और गोली मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पिता अपनी पीड़ित बेटी को लेकर माखी थाने गया और तहरीर दी। पुलिस ने घटना की जांच कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई करने की बात कहकर चलता कर दिया। दो दिनों तक चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को एसपी एमपी सिंह को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के निर्देश के बाद माखी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। माखी थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed