फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rape accused arrested on SP's rebuke

Unnao News: एसपी की फटकार पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Apr 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 08 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested on SP's rebuke
मौरावां। एक गांव में छह दिन पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहे आरोपी को एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना की फटकार के बाद एसओ ने तीन घंटे में गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं, छेड़छाड़ की दर्ज रिपोर्ट में अब पॉक्सो भी बढ़ाया गया है। बात दें कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने और दुष्कर्म की जगह सिर्फ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करने की शिकायत लेकर शुक्रवार सुबह परिजन एसपी से मिले थे। उनके गांव पहुंचने से पहले ही पुलिस ने छह दिन से न हो पाने वाला काम कुछ घंटों में ही पूरा कर लिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी (62) साल के अमर ने दो अप्रैल को वहीं रहने वाली (12) साल की बच्ची के साथ वृद्ध ने दुष्कर्म किया था। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी अमर मौके से भाग गया था। तीन अप्रैल को बच्ची के पिता ने आरोपी वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी थी। पुलिस ने दबाव बनाते हुए तहरीर बदलवाई थी और दुष्कर्म न दर्ज छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी। छह दिन बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी थी। कहा था कि कार्रवाई न हुई तो हम सभी गांव छोड़ देंगे।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया था कि घटना के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसके 164 के बयान भी दर्ज हुए थे जिसमें बेटी ने दुष्कर्म की बात बताई थी। एसपी ने एसओ अमरनाथ सिंह को लाइन पर लेकर फटकार लगाते हुए रिपोर्ट में पॉक्सो की धारा बढ़ाने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। पीड़ित घर पहुंच भी न पाए कि आरोपी वृद्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि एसओ को पॉक्सो बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वही, एसओ का कहना था कि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed