{"_id":"22d96d9e3c221310476f13a58c3df0cc","slug":"ramlila-festival-dressed-mandap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला महोत्सव: सजने लगे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला महोत्सव: सजने लगे पंडाल
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रामलीला महोत्सव की तैयारियों शुरू हो गई हैं। अधिवक्ता संघ की रामलीला सोमवार 19 अक्तूबर से शुरू होगी, जबकि रामलीला कमेटी द्वारा साकेत धाम में होने वाली रामलीला बुधवार 21 अक्तूबर को शुरू होगी।
विज्ञापन
शहर में दशहरा मेला और रावण पुतला दहन पांच दिन बाद पूर्णिमा के दिन होने की परंपरा के चलते रामलीला महोत्सव देर से शुरू होते हैं। अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह व महामंत्री दीप नारायण त्रिवेदी ने बताया कि 80वीं रामलीला का सोमवार को शुभारंभ होगा।
वहीं श्रीरामलीला कमेटी की ओर से आयोजित किए जा रहे 143वें रामलीला महोत्सव की शुरुआत बुधवार 21 अक्तूबर को होगी। कमेटी अध्यक्ष कांती मोहन गुप्ता और महामंत्री चंद्रप्रकाश अवस्थी ने बताया कि इस बार रामलीला महोत्सव को और भी भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन