{"_id":"bc181a387bf0c625c63d4d1a914bfa78","slug":"raja-rao-ram-bux-singh-remembered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद किए गए राजा राव रामबख्श सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद किए गए राजा राव रामबख्श सिंह
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा राव रामबख्श सिंह के बलिदान दिवस पर कोटवर में बैसवारा कल्याण समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बलिदान यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व कार्यक्रम में बच्चों ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के साथ ही वक्ताओं ने राव रामबख्श सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार रखे।
विज्ञापन
राजा राव रामबख्श सिंह के पूर्वज बाबा त्रिलोकचंद्र की जन्मस्थली कोटवर से बलिदान यात्रा प्रारंभ होकर बक्सर तक जाती है। इस अवसर पर सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि बैसवारे की भूमि वीर प्रसूता है। वीर कभी मरते नहीं हैं। जब तक सृष्टि में आकाश, वायु, सूर्य, गंगा हैं तब तक शूरवीरों की गाथा चलती रहेगी। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि राव साहब ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अंग्रेजों के आगे घुटने नहीं टेके। यात्रा शुभारंभ के अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पांच मेधावी बच्चों शिखा, रोहित कुमार, रीता, सौम्या, श्रीकांत को कमेटी द्वारा सम्मानित भी किया गया। आयोजक कमल सिंह, मुन्ना अवधूत व हरिओम सिंह ने सांसद व विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता पूर्व पीसीएस व स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी बाबा हरदेव सिंह व संचालन रमेश सिंह ने किया। प्रमुख लोगों में महिरध्वज सिंह, जमुनालाल सैनी, विनोद लोधी, आदित्य यादव, फूलचंद्र पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
उधर, राव रामबख्श सिंह स्मारक एवं बलिदान दिवस समारोह समिति की ओर से भी बक्सर में बलिदान दिवस मनाया गया। भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व सांसद देवीबक्स सिंह, पुलिस अधीक्षक पवन कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राव रामबख्श स्मारक एवं बलिदान दिवस समारोह समिति के मंत्री व पूर्व विधायक भगवती सिंह विशारद ने की। संयोजन वीर प्रताप सिंह ने किया। कवियों में महादेव महेश, भारत सिंह परिहार, द्रविण कुमार, कमलेश कुमार शुक्ल, देवी प्रसाद वाणी, नरेंद्रजी आनंद, मेजर उदय सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पप्पू, रितिक सिंह, रितिका सिंह व रामकेतु सिंह ने अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार, विनोद लोधी, अनुराग सिंह, मुन्ना सिंह अवधूत, रिशू सिंह परिहार, शिवनाथ सिंह, विष्णुमोहन सिंह, राममोहन द्विवेदी, सुनील सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन