{"_id":"653aa5ba0cabc2ea7a06f26e","slug":"railway-track-repair-work-will-be-done-today-also-unnao-news-c-221-1-uno1004-5003-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आज भी होगा रेलवे ट्रैक मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आज भी होगा रेलवे ट्रैक मरम्मत का काम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लोकनगर रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक मरम्मत का काम गुरुवार को पूरा नहीं हो पाया। शुक्रवार को भी मरम्मत जारी रहेगी और फाटक बंद रहने से सड़क यातायात पर रोक रहेगी।
मिशन रफ्तार के तहत रेलवे कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग को हाईस्पीड ट्रेनों के लिए तैयार कर रहा है। इससे ट्रैक को अपग्रेड किया जा रहा है। गुरुवार को लोकनगर रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक पैकिंग और गिट्टी की छनाई और पटरियों की मरम्मत और बदलने का काम शुरू कराया गया। काम होने के कारण रेलवे क्रासिंग बंद रही।
ट्रेनों को कॉशन देकर धीमी रफ्तार से निकाला गया। जानकारी न होने से जो कुछ वाहन सवार इस मार्ग से निकले काफी देर तक जाम से जूझना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने एक-एक कर वाहनों को निकलवाया और भारी वाहनों को वापस कराया। पीडब्ल्यूआई रमेश चंद्र यादव ने बताया कि रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम शुक्रवार को भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
--
28 को बंद रहेगी बांगरमऊ रेलवे क्रासिंग
बांगरमऊ। उन्नाव-बालामऊ रेल मार्ग पर रेलवे ट्रैक मरम्मत का काम किया जा रहा है। 28 अक्तूबर को बांगरमऊ-लखनऊ रेलवे क्रासिंग पर पैकिंग और गिट्टी छनाई का काम किया जाएगा। इससे सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रेलवे फाटक बंद रहेगा। सेंक्शन इंजीनियर ने लोगों से अन्य मार्गों से आवागमन करने की अपील की है। (संंवाद)