फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Railway Station to Stamped with Stunning Painting

मनमोहक चित्रकारी से निखरेगा रेलवे स्टेशन

Tue, 23 Jan 2018 12:41 AM IST
unnao
unnao Updated Tue, 23 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Railway Station to Stamped with Stunning Painting
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की दीवार पर बनाई गई पक्षी सारस की पेंटिंग। - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। अगले महीने रेलवे जीएम के प्रस्तावित निरीक्षण से पहले रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने में अधिकारी दिन-रात जुटे हैं। स्टेशन की मरम्मत और रंग रोगन कार्य दिनरात जारी है। स्टेशन को संवारने के लिए प्लेटफार्म की दीवारों पर मोर, सारस, कोयल, शेर की सुंदर चित्रकारी की जा रही है। कई तरह की आकृतियां यात्रियों में आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।

करीब आठ साल पहले माडल रेलवे स्टेशन का दर्जा मिलने के बाद भी रेलवे स्टेशन की सूरत नहीं बदल रही थी। निरीक्षण के दौरान जीएम को किसी तरह की खामी न दिखे इसके लिए रेल अधिकारी स्टेशन का कायाकल्प करने में लगे हैं। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन के टीन शेड को बढ़ाने के साथ ही प्लेटफार्म की फर्श को दुरुस्त करने के साथ ही टाईल्स से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं फुट ओवरब्रिज की सीढिय़ों की मरम्मत व टीन शेड़ डालने का काम लगभग अंतिम चरण में है। उधर, डीआरएम सतीश कुमार ने प्लेटफार्म नंबर एक की दीवारों पर सारस, कोयल, मोर आदि की पेटिंग बनवा रहे हैं। लखनऊ की चार सदस्यीय टीम ने पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया है। पक्षियों की बन रहीं पेटिंग यात्रियों को खूब भा रही हैं। एकदम से स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में इजाफा देख लोगों में खुशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed