फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rahman and are racing for the first thread

दौड़ प्रतियोगिता में रहमान व राखी रहे प्रथम

Wed, 02 Dec 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 02 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rahman and are racing for the first thread

विश्व विकलांग दिवस पर  सफीपुर ब्लॉक के बीआरसी केंद्र पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन



 
सामान्य दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मुस्तफाबाद प्राथमिक विद्यालय के छात्र रहमान ने प्रथम, बिलवा प्राथमिक विद्यालय के छात्र दानिश ने द्वितीय तथा भदनी प्राथमिक विद्यालय के छात्र अरुण ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन



बालिका वर्ग में भदनी प्राथमिक विद्यालय की छात्रा राखी प्रथम, अटवा यूपीएस की छात्रा तनू द्वितीय व पीएस मुस्तफाबाद प्रथम की छात्रा गुलशफा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
चित्रकला प्रतियोगिता में पीएस अटवा की छात्रा ज्योति प्रथम, करीमाबाद पीएस द्वितीय की छात्रा सपना द्वितीय व खोखापुर प्राथमिक स्कूल की छात्रा शिवांगी तीसरे स्थान पर रहीं। इस प्रकार सुलेख प्रतियोगिता, गणित दौड़, केला खाकर दौड़, कुर्सी दौड़ व गायन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।


प्रतियोगिताओं की शुरुआत बीईओ पूनम वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बीआरसी विमल आजाद, संजीव कुमार गौतम, अनुदेशक सोनू सिंह, आलोक मिश्रा, प्रीती शुक्ला, आलोक सैनी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

 
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, समेकित शिक्षा के अंतर्गत बीआरसी केंद्र पर प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण हुआ। बीईओ पंकज गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजनों से बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।


प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को बीईओ ने स्वेटर, लंचबॉक्स व पेंसिल बॉक्स देकर सम्मानित किया। इस दौरान रविश्याम वर्मा, रोविना वर्मा, अंकिता पाडेंय, आकाश पांडेय, शिवशंकर मिश्रा, पुनीत वर्मा आदि मौजूद रहे।

 
बीघापुर। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर बीघापुर बीआरसी में ब्लाक स्तरीय खेल, शिक्षा व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चित्रकला, सुलेख के अलावा दौड़, कुर्सी दौड़, संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सुलेख प्रतियोगिता में पूर्णिमा ने प्रथम स्थान, संगीत में वैष्णवी प्रथम स्थान पर रहीं है।



बच्चों को पुरस्कार वितरण नगर पंचायत सदस्य अजय पटेल ने किया। कार्यक्रम में एबीआरसी विजय सिंह, पवन सिंह, वीरेंद्र सिंह, रमेशचंद्र, भूपेंद्र सिंह, अनुदेशक जयंत, अभिषेक कुमार, रेखा पाल व प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष जय शंकर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed