{"_id":"5ebaf0cc8ebc3e902828a37f","slug":"quaranteen-unnao-news-knp55984113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्तपाल में आइसोलेट कोरोना संदिग्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्तपाल में आइसोलेट कोरोना संदिग्ध की मौत
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संदिग्ध युवक की मौत के बाद से उसके गांव में हड़कंप मचा रहा। युवक के साथ मुुंबई से लौटे तीनों युवकों को अन्य क्वारंटीन युवाओं से अलग कर दिया गया है। वहीं इन युवाओं के परिजनों के भी होश उड़े हुए हैं। परिजन इन युवाओं को जरा सी भी परेशानी होने पर तत्काल मेडिकल टीम को बताने की सलाह दे रहे हैं। चारों युवक तीन दिन पहले अपने गांव आए थे। खांसी, जुकाम व संास लेने में परेशानी पर एक युवक का सैंपल जांच को भेजा गया था। सैंपल भेजने के पांच घंटे में ही उसकी मौत हो गई।
बीघापुर तहसील के बारासगवर थानाक्षेत्र के बरदहा निवासी युवक मुंबई के हुलास नगर में प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपने तीन साथियों के साथ शनिवार 9 मई को अपने गांव पहुंचा था। जानकारी पर प्रधान उमाशंकर साहू ने गांव के बाहर बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में उसे ठहराया था। दो दिन क्वारंटीन सेंटर में रुकने के बाद युवक को सोमवार सुबह जुकाम, खांसी व सांस लेने में तकलीफ होने लगी। संक्रामक रोग विभाग की टीम ने उसे जिला अस्तपताल पहुंचाया।
चेकअप के बाद उसे कोरोना संदिग्ध मान सोमवार दोपहर को उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। शाम 5:30 बजे उसका सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सोमवार रात करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई। कोरोना संदिग्ध की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। सीएमओ कैप्टन डा. आशुतोष कुमार, सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट पहनाकर शव को सील कराया और पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रिजर में रखवाया। सीएमओ ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।