{"_id":"5f10ae4f8ebc3e63cb7ee55f","slug":"protest-against-ignoring-standards-in-drain-construction-unnao-news-knp5715939176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी पर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी पर विरोध
विज्ञापन
मटरिया गांव के पास निर्माणाधीन नाली में मानकों अनदेखी का आरोप लगाकर विरोध में नारेबाजी करते ग्र?
- फोटो : UNNAO
हसनगंज(उन्नाव)। मोहान-मलिहाबाद रोड के किनारे पीडब्ल्यूडी से बन रही सार्वजनिक नाली निर्माण में ठेकेदार ने मानकों को ताक में रखकर घटिया मसाला इस्तेमाल किया। इससे नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा।
हसनगंज ब्लॉक क्षेत्र के मोहान-महिलाबाद रोड मटरिया गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग सार्वजनिक नाली निर्माण करा रहा है। विभाग द्वारा अधिकृत ठेकेदार ने नाली निर्माण में मानक को ताक पर रख दिया। 1:18 का मसाला प्रयोग किया। जिसका ग्रामीणों में लाल यादव, शुभम, अमित, विकास, अनूप, बब्लू, होशलाल गौतम, संदीप, आशीष व नितिन ने विरोध कर दिया। मौके पर पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही उपजिलाधिकारी से लिखित शिकायत की।
गांव के प्रधान जयवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मानक के अनुसार नाली का निर्माण नहीं हो रहा है। एक तरफ नाली बन रही है दूसरी तरफ बनते ही गिरना शुरू हो गया। जब जेई को फोन पर घटिया नाली निर्माण की सूचना दी तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। एसडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि विभाग से रिपोर्ट मांगी जाएगी। यदि गड़बड़ी पाई गई तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।