{"_id":"6075a8468ebc3ec89761feaf","slug":"professor-who-was-made-sector-in-charge-in-panchayat-elections-died-in-lucknow-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में सेक्टर प्रभारी बनाए गए प्रोफेसर की कोरोना से लखनऊ में मौत, नहीं दी गई थी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में सेक्टर प्रभारी बनाए गए प्रोफेसर की कोरोना से लखनऊ में मौत, नहीं दी गई थी छुट्टी
Tue, 13 Apr 2021 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Apr 2021 07:49 PM IST
सार
पंचायत चुनाव में सेक्टर प्रभारी बनाए गए प्रोफेसर की लखनऊ में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। प्रोफेसर ने सिटी मजिस्ट्रेट से छुट्टी मांगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव के डीएसएन डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ. राम विलास की लखनऊ में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। प्रोफेसर को पंचायत चुनाव में मियागंज ब्लॉक का सेक्टर प्रभारी बनाया गया था। छह दिन पहले बुखार व खांसी आने की सूचना उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को दी थी, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई।
प्रोफेसर की मौत से नाराज डीएसएन के प्राचार्य ने कुलपति से शिकायत की है। लखनऊ के एल्डिको निवासी प्रोफेसर को पंचायत चुनाव में मियागंज ब्लॉक का सेक्टर प्रभारी बनाने के बाद 8 अप्रैल को उन्होंने बूथ का भ्रमण किया था।
उसके बाद से उन्हें बुखार के साथ खांसी आने लगी थी। तबीयत बिगड़ने की लिखित जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट को दी थी। कोई सुनवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले उनकी हालत बिगड़ी। लखनऊ में जांच कराने पर पॉजिटिव आए और वहीं कोविड अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन
मंगलवार को मौत हो गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कुलपति, राज्यपाल, रजिस्ट्रार, सीएमओ व क्षेत्रीय उच्चशिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर 30 अप्रैल तक कॉलेज बंद करने को कहा गया है।