फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Principal Secretary gave instructions to officials in cleanliness campaign meeting in unnao

उन्नावः जल भराव की समस्या दूर करें, स्वच्छता अभियान की बैठक में प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Sat, 11 Jul 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary gave instructions to officials in cleanliness campaign meeting in unnao
उन्नाव। स्वच्छता अभियान, पेयजल की व्यवस्था, जलभराव, फागिंग आदि से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक करने आए प्रमुख सचिव नमामि गंगे को जब शहर में ही 1200 लोगों के जलभराव से जूझने की जानकारी हुई तो उन्होंने पालिका प्रशासन को फटकार लगाई। प्रमुख सचिव ने तुरंत जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव नमामि गंगा एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह 12 बजे विकास भवन सभागार पहुंचे। यहां पर उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल, जलभराव, फॉगिंग और बाढ़ की रोकथाम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में प्रतिदिन 300 सैंपल एकत्र किए जाने के लक्ष्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि 9 जुलाई को 313 सैंपल लिए गए। अब तक 10031 क्रमिक सैंपल लिए जा चुके हैं। बताया कि जिला अस्पताल में केवल इमरजेंसी मरीज ही देखे जा रहे हैं। हार्ट के गंभीर मरीजों को हैलेट कानपुर रेफ र किया जाता है। डिलीवरी केस इमरजेंसी स्थिति में जिला महिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में देखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने चिकित्सालयों में साफ -सफ ाई व प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराने जाने के आदेश दिए। वहीं, सीएमओ ने 31 जुलाई 2020 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 16 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 की अवधि में दस्तक अभियान चलाए जाने की जानकारी दी।

नगर विकास विभाग ने बताया कि जनपद में कुल 301 नाले हैं जिनकी सफ ाई करा दी गई है। नगर पालिका परिषद उन्नाव में 1200 परिवार जलभराव से प्रभावित हैं। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि नगर निकाय कहीं भी जलभराव की स्थिति न होने देने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed