{"_id":"5e615a478ebc3ef40724f1ce","slug":"principal-representative-s-nephew-was-held-hostage-and-beaten-unnao-news-knp548831282","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रतिनिधि के भांजे को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रतिनिधि के भांजे को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
बिछिया(उन्नाव)। प्रधानी चुनाव को लेकर चली आ रही खुन्नस में एक पक्ष ने ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि के भांजे को घर में बंधक बनाकर बेल्टों से पीटा। बचाने पहुंचे उसे दो अन्य साथियों को भी डंडों से पीटा। ग्रामीणों के पहुंचने पर पथराव किया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने आरोपी पक्ष से चार को हिरासत में लिया है। घायल की तहरीर पर जांच कर रही पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है।
अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तारगांव प्रधान सोहन के प्रतिनिधि सोमानी सिंह का भांजा गोलू सिंह (18) अपने दोस्त हर्षित व नारेंद्र सिंह के साथ मैच खेलकर देर शाम घर लौट रहा था। हर्षित का आरोप है कि गांव में पूर्व में प्रधानी का चुनाव लड़ चुके राजकुमार ने सोमानी सिंह से प्रधानी की खुन्नस में अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे। सोमानी के भांजे गोलू सिंह ने बचाने का प्रयास किया तो राजकुमार के इशारे पर परिवार के 6-7 लोग उसे अपने घर खींच ले गए और कमरे में बंधक बनाकर बेल्टों से पीटा। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख पथराव व फायरिंग की।
ग्रामीणों के दबाव में राजकुमार ने गोलू को छोड़ा। घटना की सूचना पर पहुंचे अचलगंज एसओ डीपी सिंह ने राजकुमार व उनके पक्ष के तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। हर्षित ने राजकुमार समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि मारपीट व पथराव की बात सामने आई है। लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। राजकुमार समेत चार लोगोें को पकड़ा गया है। प्रधान प्रतिनिधि सोमानी सिंह ने बताया कि राजकुमार उनसे प्रधानी चुनाव की खुन्नस मानता है।