फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Prevent accidents by marking black spots

बढ़ते सड़क हादसों पर डीएम नाराज, दी सुधार की चेतावनी

Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Prevent accidents by marking black spots
उन्नाव। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर नाराजगी जताई। डीएम और एसपी ने अधिकारियों को हादसों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए। दुर्घटना वाले स्थानों पर उचित प्रबंध न करने पर डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों की क्लास ली। टूटी पुलियों की मरम्मत न कराने और हादसों की वजह बन रहे मानक से अधिक ऊंचे ब्रेकरों को चिह्नित न करने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि अधिकारी हाईवे सहित सभी मार्गों के ब्लैक स्पॉट चिह्नित करके हादसों को रोकने के प्रबंध करें। साइन बोर्ड, मार्ग संकेतक और प्रकाश की व्यवस्था भी करें। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक एनएन गिरि को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में काम न हुआ तो कार्रवाई करेंगे। डीएम ने ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश पुलिस, खनिज और परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए। इमरजेंसी मेडिकल प्लान बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश सीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश को दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि बिना फिटनेस कोई स्कूल वाहन न चलने पाए। साथ ही चालक का लाइसेंस व चरित्र सत्यापन किए बिना स्कूल वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए। एसपी ने दिनेश त्रिपाठी ने पुलियों की मरम्मत और ब्रेकरों में सुधार पर जोर दिया। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजेता, एआरटीओ अरविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed