{"_id":"9698518c14ee28e3611d16fd2d4d17c3","slug":"press-confrance-of-pramod-tiwari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दिल्ली चुनाव के बाद मोदी सरकार का पतन शुरू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दिल्ली चुनाव के बाद मोदी सरकार का पतन शुरू’
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पत्रकार वार्ता में भारत-अमेरिका के बीच न्यूक्लियर फर्नेस सप्लाई को लेकर हुए समझौते पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस डील में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों की कमी के बाद भी भारत में पेट्रोल व डीजल के दामों पर्याप्त कटौती न करने के पीछे केंद्र सरकार पर लूट व मुनाफाखोरी का आरोप लगाया। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के साथ ही मोदी सरकार का पतन शुरू होने की भविष्यवाणी भी प्रमोद तिवारी ने की।
पत्रकार वार्ता में कहा कि परमाणु ऊर्जा करार यूपीए सरकार की देन है। अमेरिका से न्यूक्लियर फर्नेस सप्लाई को लेकर यूपीए सरकार ने जब समझौते को कदम बढ़ाया तो भाजपा ने विरोध कर दिया और आज जब केंद्र में नरेंद्र मोदी खुद प्रधानमंत्री हैं तो उन्होंने करार भी कर लिया।
विज्ञापन
अमेरिका से हुई डील में जो भी फर्नेस अमेरिकी कंपनियों द्वारा आपूर्ति की जाएगी अगर उनसे कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी अमेरिकी कंपनी की नहीं होगी और जो भी नुकसान होगा उसकी भरपाई भारत की इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा होगी और इन इंश्योरेंस कंपनियों को पैसा भारतीय कंपनियां अदा करेंगी।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल से 50 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गई। लेकिन भारत में पेट्रोल व डीजल के दामों में मामूली कटौती की गई। उन्होंने उन्नाव सांसद साक्षी महाराज के द्वारा की जा रही बयानबाजी को भी शर्मनाक बताया।
संगठन को मजबूत करने के सवाल उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रणनीति अब नेता नहीं कार्यकर्ता तय करेंगे। कांग्रेस की बागडोर प्रियंका गांधी के हाथों देने के सवाल पर कहा कि यह निर्णय खुद प्रियंका गांधी करेंगी। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पीसीसी उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव वीर प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष हसन वासिफ व शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला मौजूद रहे।