फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Press Conference

आप ने प्रदेश सरकार को घेरा

Sun, 31 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 31 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Press Conference

उन्नाव। आप के अवध प्रांत संयोजक ने बिजली व सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार पर प्रदेश की सपा सरकार को घेरा। कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता गर्मी के दिनों में भीषण बिजली कटौती से जूझ रही है। पुलिस भर्ती व अन्य नौकरियों में भ्रष्टाचार हो रहा है। इससे नवयुवकों में अंसतोष बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


अपने आवास पर शनिवार को पत्रकार वार्ता में अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि जनता के हित में कार्य कर रही दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के अच्छे कार्यों में केंद्र की भाजपा सरकार बाधा डाल रही है। आप सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में अधिकतर चुनावी वादों को पूरा कर दिया है। सरकार ने करीब डेढ़ सौ भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की है। ये बातें आप के अवध प्रांत के संयोजक अविनाश त्रिपाठी ने पत्रकारों कही।
विज्ञापन


जिला संयोजक अरविंद कमल ने बताया कि पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए ब्लाक स्तर पर कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस दौरान राजेश कुमार, आशुतोष सेंगर, संजय कुमार, बृज कुमारी, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
उन्नाव। आवास विकास कालोनी में आम आदमी पार्टी की हुई बैठक में अवध प्रांत के संयोजक अविनाश त्रिपाठी की  अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें एक बार पुन: जिला संयोजक पद पर अरविंद कमल मनोनीत हुए। सचिव महेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष हरिमोहन निगम, संगठन सचिव सुशील चंद्र श्रीवास्तव व विष्णु सहाय सक्सेना सहित सोलह सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed