फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pregnant woman kept writhing in pain, ambulance did not reach due to lack of diesel

Unnao News: दर्द से छटपटाती रही गर्भवती, डीजल न होने से नहीं पहुंची एंबुलेंस

Sat, 02 Aug 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 02 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman kept writhing in pain, ambulance did not reach due to lack of diesel
औरास सीएचसी में बिना डीजल के खड़ी एंबुलेंस।  - फोटो : औरास सीएचसी में बिना डीजल के खड़ी एंबुलेंस।
औरास (उन्नाव)। क्षेत्र के गांव तालासराय निवासी गर्भवती को पेट में दर्द होने पर परिजनों ने आशा कार्यकर्ता को सूचना दी। आशा ने सीएचसी प्रभारी को जानकारी देकर हेल्प डेस्क से एंबुलेंस भेजने की बात कही। जब सीएचसी प्रभारी ने चालक से मरीज को लाने को कहा तो ईएमटी ने डीजल न होने की बात कही। तीन घंटे बाद परिजन बाइक से गर्भवती को लेकर सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

ब्लॉक के तालासराय निवासी राकेश की पत्नी शिवकुमारी (34) गर्भवती हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजनों ने इसकी सूचना आशा कार्यकर्ता सुनीता को दी। आशा ने सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप को गर्भवती के पेट में दर्द होने की बात कही। इस पर सीएचसी प्रभारी ने एंबुलेंस चालक शिव सनेही से गर्भवती को लाने की बात कही, लेकिन चालक ने डीजल न होने की बात कहकर मना कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने एंबुलेंस प्रभारी को फोन करके मामले की जानकारी दी। करीब तीन घंटे इंतजार के बाद परिजन गर्भवती को बाइक से लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने गर्भवती को देखा और इलाज किया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि महिला चार माह की गर्भवती है। सामान्य दर्द था। इलाज किया जा रहा है। हालत सामान्य है।
विज्ञापन

--
बोले जिम्मेदार
ऐसे कैसे एंबुलेंस में डीजल खत्म हो गया। मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद एंबुलेंस चालक और ईएमटी पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ.हरिनंदन प्रसाद, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed