{"_id":"6805434146bdd8d437020b16","slug":"pregnant-girlfriend-arrived-after-getting-information-about-the-wedding-procession-boyfriend-got-married-out-of-fear-of-police-unnao-news-c-221-1-sknp1054-129866-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बरात की सूचना पर पहुंची गर्भवती प्रेमिका, पुलिस के डर से प्रेमी ने की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बरात की सूचना पर पहुंची गर्भवती प्रेमिका, पुलिस के डर से प्रेमी ने की शादी
विज्ञापन
उन्नाव। प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने और बरात जाने की सूचना पर गर्भवती प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो प्रेमी ने गांव के मंदिर में उससे शादी कर ली। उधर बरात न पहुंचने पर कन्या पक्ष के लोगों ने माखी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने युवक और कन्या पक्ष में समझौता करा दिया। रविवार को प्रेमिका ने मृत बच्ची को जन्म दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का सफीपुर क्षेत्र की युवती से प्रेम प्रसंग था। वह गर्भवती भी हो गई थी। इधर, प्रेमी ने माखी थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी तय कर ली। 19 अप्रैल को बरात जाने की भनक लगी तो गर्भवती प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई।
बेटे की प्रेमिका को गर्भवती देख परिजन और रिश्तेदार अवाक रह गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो युवक, प्रेमिका से मंदिर में शादी करने को तैयार हो गया। पुलिस ने दोनों की शादी कराई। उधर बरात न पहुंचने पर कन्या पक्ष के लोग माखी थाने पहुंचे गए। पुलिस ने सदर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया तो हकीकत सामने आई। कन्या पक्ष को सदर कोतवाली भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों में बात कर समझौता कराया। रविवार को देर शाम युवती ने मृत बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
सदर कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि प्रसूता ने मृत नवजात का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। माखी थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।