फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political,unnao news,unnao

बांगरमऊ उपचुनाव: कांग्रेस ने अपने पुराने कार्यकर्ता पर लगाया दाव

Mon, 28 Sep 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
political,unnao news,unnao
उन्नाव। बांगरमऊ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आरती बाजपेयी पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

आरती बाजपेयी कांग्रेस की पुरानी कार्यकर्ता हैं। वह इस समय महिला कांग्रेस में प्रदेश की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।
आरती बाजपेयी इससे पहले 2007 में कांग्रेस के टिकट पर बांगरमऊ से ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 13375 वोट मिले थे और वह चौथे स्थान पर रहीं थीं। 2012 के चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। इस पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 17104 वोट हासिल किए। पिछले 2017 के चुनाव में वह टिकट की प्रबल दावेदार थीं लेकिन कांग्रेस और सपा में गठबंधन होने से सीट सपा के खाते में चली गई थी। इससे वह चुनाव नहीं लड़ पाईं थीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि पार्टी ने बहुत ही उपयुक्त और अनुभवी प्रत्याशी का चयन किया है। बताया कि आरती बाजपेयी क्षेत्र से परिचित और विधानसभा क्षेत्र के लोग उनसे अच्छे तरीके से परिचित हैं। उन्होंने बताया कि अगर पार्टी किसी नए चेहरे को लाती तो थोड़ी परेशानी होती। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जीत कांग्रेस की होगी।
पिता पांच बार विधायक रहे
कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेयी के पिता गोपीनाथ दीक्षित वर्ष 1962स 1969, 1980, 1985 और 1991 में बांगरमऊ से विधायक रहे। वह सरकार में मंत्री और गृहमंत्री भी रहे।
विज्ञापन

अन्य दलों के दावेदारों में खलबली
कांग्रेस ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी घोषित कर अन्य दलों के कई दावेदारों खलबली मचा दी है। सपा, भाजपा और बसपा में टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन है। कांग्रेस की ओर से ब्राह्मण महिला प्रत्याशी उतारे जाने के बाद दूसरे दलों में दावेदारों का गड़ित गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed