{"_id":"61d5cf4f5f4cf85a6f77551b","slug":"political-unnao-news-knp6737272106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश करें श्रीकृष्ण मंदिर की घोषणाः साक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश करें श्रीकृष्ण मंदिर की घोषणाः साक्षी
विज्ञापन
अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद व विधायक। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी पार्टी की ओर से मथुरा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनवाने की सार्वजनिक घोषणा कर देनी चाहिए, नहीं तो अपने दावे के अनुसार अगले कार्यकाल में योगी और केशव मौर्य भव्य मंदिर बनवा देंगे। यह बात सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने जंगेनगर चौराहा पर हुए कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में विधायक पंकज गुप्ता भी मौजूद रहे।
सांसद साक्षी सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के जंगेनगर चौराहा पर अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू कराने के साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तैयार कराया जा चुका है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35 ए को हटाई जा चुकी है। भाजपा समाजसेवा के साथ धर्म रक्षा का काम भी कर रही है।
सांसद ने पूर्ववर्ती विपक्षी सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले सत्ता संभालने वाले दल के नेताओं की सूची के आधार पर भर्तियां होती थीं। कार्यक्रम में एक सैकड़ा सपा व बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।