फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

2022 के साथ 2024 पर भी शाह की नजर

Thu, 30 Dec 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। गृहमंत्री अमित शाह का 17 मिनट का भाषण 12 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित रहा। राजनैतिक विश्लेषकों का कहना है कि इसका सीधा अर्थ है कि शाह की नजर 2022 के साथ 2024 के आम चुनाव पर भी है। उन्होंने अधिकांश समय मोदी का ही नाम लिया और केंद्र की योजनाएं बताकर जनता को लुभाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

गुरुवार शाम 4.40 बजे मंच पर पहुंचे अमित शाह ने 4.55 बजे माइक पकड़ा। इसके बाद भारत माता की जय और जयश्रीराम के जयकारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। बोले, जब हेलीकाप्टर से आ रहे थे तो उन्हें नीचे मुंड ही मुंड दिखाई दे रहे थे। इसका मतलब साफ है कि जिले की सभी छह सीटें नरेंद्र मोदी की ही झोली में जाने वाली हैं। इसके बाद केंद्र की स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण व शहरी आवास, उज्वला और आयुष्मान योजना का जिक्र किया। फिर अयोध्या मंदिर निर्माण पर मोदी की उपलब्धि गिनाईं। आखिर में कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाने का भी जिक्र करते हुए मोदी सरकार द्वारा भारत को समृद्ध व सुरक्षित करने का दावा करने से भी शाह नहीं चूके। (संवाद)
विज्ञापन

2019 में भी अमित शाह उन्नाव आए थे। तब भी रामलीला मैदान में ही एक जनसभा को संबोधित किया था। उस समय लोकसभा चुनाव चल रहे थे। उस रैली के बाद भाजपा के ही प्रत्याशी रहे डॉ. साक्षी महाराज रिकार्र्ड तोड़ वोटों से जीतकर संसद पहुंचे थे। गुरुवार को दूसरे दौरे पर शाह फिर उसी रामलीला मैदान पहुंचे। अब शाह की यह जनसभा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के लिए कितना फायदेमंद साबित होती है इसका खुलासा भविष्य के गर्त में छुपा हुआ है जिसका सभी को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed