फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

प्रधानमंत्री का काफिला निकलने पर कड़ी सुरक्षा

Wed, 29 Dec 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
political
हाईवे पर कानपुर से लखनऊ जाता प्रधानमंत्री का काफिला। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक/नवाबगंज। कानपुर से सड़क मार्ग से होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला कड़ी सुरक्षा में लखनऊ की ओर निकला। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सड़क पर खड़े लोगों का अभिभावदन किया।
विज्ञापन

जाजमऊ से सोहरामऊ के बीच चौराहों, चौकियों व थानों के बाहर पुलिस का मुस्तैद रही। सड़क पर मवेशियों को रोकने के लिए भी पुलिस कर्मी सतर्क रहे। प्रधानमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से गुजरने की सूचना पर लोग चौराहों पर पहुंच गए। जिस चौराहे से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरा उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। टोल प्लाजा पर भी काफिले को निकलाने के लिए वाहनों को पहले ही किनारे करा दिया गया था। यहां भी प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। जिले की सीमा से लखनऊ सीमा में काफिले के प्रवेश करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। टोल से निकलने के दौरान 15 मिनट पहले ही वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद 4.40 बजे प्रधानमंत्री के वाहनों का काफिला टोल की आठ नंबर लेन से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed