{"_id":"61aa695067b50c623f272cce","slug":"political-unnao-news-knp6675417166","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी दल देख रहे सरकार बनाने के सपनेः राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी दल देख रहे सरकार बनाने के सपनेः राजेंद्र
विज्ञापन
नवाबगंज ब्लाक परिसर में लगे स्टाल पर महिलाओं से बात करते ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप स?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। आवासीय, अनावासीय भवनों का लोकार्पण करने पहुंचे ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने नाम लिए बगैर विपक्षी पर जोरदार हमला बोलते हुए तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की। कहा कि औरंगजेब ने अपने पिता को बंधक बनाया था। औरंगजेब के पदचिह्नों पर चलने वाले लोग 2022 में सरकार बनाने के मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा पिता के वचन की लाज रखने के लिए राजपाठ छोड़कर 14 वर्षों का वनवास काटने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को अपना आदर्श मानती है। जब हमने गंगा यात्रा निकाली थी तब लोग भूखे प्यासे यात्रा के आगे चल रहे थे लेकिन यात्रा का विपक्षियों ने सम्मान नहीं किया था। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया। कहा कि किसान आंदोलन का कोई प्रभाव चुनाव में नहीं पड़ेगा। मंत्री ने नवाबगंज में 2.04 लाख की लागत से बने आवासीय, अनावासीय भवनों और सभी विकासखंडों में ई-कांफ्रेस हॉल व वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत गौरा कठेरवा की पिंकी व रेखा, सराय इंदल की अनीता, संगीता व अरुण कुमार, मद्दूखेड़ा के सुनील व अजगैन ग्राम पंचायत की रुबी व तैबुन निशा को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की प्रतीकात्मक चाबी दी। मंत्री ने समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया। जरीजरदोजी से तैयार उत्पादों पर महिलाओं का हौसला बढ़ाया।
खेलो इंडिया फिट इंडिया अभियान के तहत मगरवारा, बंथर, सातन, करमी बिझलामऊ, मुसलावां, बछौली, डीह, मुर्तजानगर, अलगनगढ़, अकबरपुर सहित 27 जगहों पर ओपेन जिम बनाए गए हैं। मंत्री ने इनका लोकार्पण करते हुए ओपेन जिम के लिए सीडीओ दिव्यांशु पटेल द्वारा किए गए प्रयासों को सराहा।