{"_id":"61aa68a28e6b394d33252897","slug":"political-unnao-news-knp6675411135","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और सपा पर विश्वास न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और सपा पर विश्वास न करें
विज्ञापन
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। सं?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। मोहान बांगरमऊ रोड पर चौगड़ाखेड़ा के पास स्थित एक मैरिज लॉन में कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा और सपा एक ही सिक्के के पहलू है। इनकी बातों पर कभी भरोसा नहीं करना।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार व फर्जी एनकाउंटर बढ़े हैं। तीन काले कानून लाने पर किसानों ने इसका विरोध किया। विरोध में ही 700 से अधिक किसान शहीद हो गए। चुनाव नजदीक आते ही वोट बैंक को देखते हुए काले कानून को वापस लेने का निर्णय ले लिया। सपा सरकार में भी गुंडों की सरकार थी। बसपा सरकार में हर जाति व धर्म को प्रतिनिधित्व मिला था। सभी को सम्मान भी मिलता था।
दावा किया कि बसपा सरकार में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गए थे। गांवों का समग्र विकास कराया गया था। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, लखनऊ मंडल सेक्टर संयोजक अनीस मंसूरी, जिलाध्यक्ष मिथिलेश पंकज, मोहान विधानसभा प्रत्याशी विनय चौधरी, सतेंद्र, बाबूलाल व आलोक जयसवाल मौजूद रहे।