{"_id":"61a521f261aa204516038943","slug":"political-unnao-news-knp6668009142","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचारियों पर चलता है योगी का डंडाः रजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचारियों पर चलता है योगी का डंडाः रजा
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधन करते अल्पसंख्यक राज्यमंत्री मोहसिन रजा। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। पंचायत भवन लोकार्पण के दौरान आयोजित किसान, युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे अल्पसंख्यक राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डंडा भ्रष्टाचारियों व भूमाफिया पर सीधा चलता है। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया।
गांव ददलहा में सम्मेलन में पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसान भी आश्वस्त रहें। उनकी एक इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर पाएगा। आपके वोट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जो ताकत दी है उससे ही आज माफिया जेल से निकलना नहीं चाहता है। अवैध कब्जा करके माफिया द्वारा तैयार की गई संपति पर बुलडोजर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराया है। दावा किया कि आज प्रत्येक गरीब के मासूम अपनी पक्की छत के नीचे सुरक्षित हैं। सरकार ने खातों में आवास का पूर्ण पैसा देकर बिचौलियों का काम समाप्त किया। इससे पूर्व की सरकार खुद स्वीकार करती थी कि एक रुपये यहां से भेजते हैं तो 85 पैसे रास्ते में खत्म होते हैं। मात्र 15 पैसे लाभार्थी के पास पहुंचते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्पष्ट बोला है कि सुरक्षा एजेंसियों पर भरोसा नहीं है।
राज्यमंत्री ने कहा कि निजी स्वार्थ से अखिलेश बाहर आए तो उन्हें समझ में आएगा कि आतंकवादियों को अंदर करने का काम इसी सुरक्षा एजेंसियों ने किया है। विपक्षी ने टोपी लगाकर खजूर तो खाई पर विकास कार्य नहीं किया। इस दौरान प्रधान मसर्रत अली नुफ्फी व पंचायत सचिव केके तिवारी, मेहर अली, अंबिका प्रसाद, बबलू व सरताज मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के छुट्टा मवेशियों से फसल नष्ट होने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने अपनी विधान परिषद निधि से 25 लाख रुपये गोशाला निर्माण के लिए देने की घोषणा की। एसडीएम को जल्द भूमि चिह्नित कर अवगत कराने के लिए कहा। ददलहा के ग्रामीणों ने राज्यमंत्री को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि क्षेत्र की जमीनों के सर्वे लंबित हैं। सर्वे विभाग के अधिकारी जानबूझकर मामले लंबित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।