{"_id":"61a3bbeecbd71100537048fa","slug":"political-unnao-news-knp666588174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंथ से मुस्लिम और धर्म से सनातनः सुबुही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोष्ठी को संबोधित करती राष्ट्र जागरण अभियान की संस्थापक व संयोजक सुबूही खान। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
अचलगंज। बेथर के वंश गोपाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से राष्ट्र जागरण में हमारी भूमिका पर गोष्ठी हुई। इसमें राष्ट्र जागरण अभियान की संस्थापक व संयोजक सुबूही खान पहुंची। उन्होंने राष्ट्र और धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया। कहा कि धर्म का अर्थ कर्तव्य है। दुनिया में धर्म एक ही है वह है सनातन। हम भी धर्म से सनातन हैं और पंथ से मुस्लिम हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि माओवादी, नक्सलवादी, अलगाववादी, कट्टरवादी और आतंकवादी संगठन एकजुट होकर हमसे लड़ रहे हैं। हमें जाति, भाषा, क्षेत्र, संप्रदाय व लिंग भेद में बांट कर पराजित करना चाहते हैं। इन्हें पहचानना होगा। सुबूही खान अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने सीएए व एनआरसी पर लोगों के बीच जाकर सरकार का पक्ष रखा था। उत्तर प्रदेश के हाथरस प्रकरण से भी इन्हें पहचान मिली थी। वर्तमान समय में वह अपनी टीम के साथ राष्ट्र जागरण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में प्रचार प्रसार कर रही हैं। इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिसहाय मिश्र, डॉ. चंद्रकांता जोशी, खंड कार्यवाह रंजीत अवस्थी, विमल शुक्ल, राजेश तिवारी व अमित पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।