फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दी इस्तीफे की धमकी

Sun, 28 Nov 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
political
बंदाखेड़ा में बैठक करते सरोसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य। संवाद - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। सिकंदरपुर सरोसी के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्राम पंचायत बंदाखेड़ा में बैठक करके अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कहा कि मांगें न मानी गईं तो सामूहिक इस्तीफा दें देंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक सरोसी क्षेत्र में 95 बीडीसी हैं। अधिकांश सदस्यों का आरोप है कि ब्लाकस्तरीय कर्मचारी हम सदस्यों को कोई तवज्जो नहीं देते हैं। रविवार को ग्राम पंचायत बंदाखेड़ा में 66 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक की। बैठक में ब्लाक स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर विरोध जताया। बीडीसी राहुल सिंह ने कहा कि हमारे अधिकारों का हनन किया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कोई भी कर्मचारी कोई सुनवाई नहीं करता है। गांवों में जो पात्र हैं उनको कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है। अगर क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कोई शिकायत की जाती है तो ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारी जांच नहीं करते हैं। इस दौरान सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। मांग कि बीडीसी की भी निधि निर्धारित की जानी चाहिए। यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो पद से सभी सदस्य सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed