{"_id":"6161d3198ebc3e05f02ce706","slug":"political-unnao-news-knp657332278","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामिक जेहाद का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामिक जेहाद का पुतला फूंका
विज्ञापन
बड़ा चौराहा पर पाकिस्तान का पुतला जलाते विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कश्मीर में हिंदुओं व सिखों समुदाय से जुड़े लोगों की हत्याओं के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान इस्लामिक जिहाद का पुतला फूंका।
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता झंडेश्वर महादेव मंदिर पर एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए बड़ा चौराहा पर पहुंच कर इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन किया। मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस्लामिक जिहादी दरिंदे नब्बे की दशक की तरह पुन: दहशत फैला कर पूरे कश्मीर को हिंदू, सिख व बौद्ध विहीन करना चाहते हैं। पूरे देश का हिंदू समाज कश्मीरी हिंदुओं के साथ है। सरकार तथा समाज दोनों के स्तर पर इन्हें कड़ा जवाब देने की आवश्यकता है। इस दौरान जिला प्रभारी मनीष चंदेल, जिला संयोजक राहुल पांडेय, मिलन अंगद, सचिन तिवारी, सचिन राजपूत, मनीष अवस्थी, सुजीत सिंह, रामेंद्र अग्निहोत्री, मनोज निगम, विनोद शर्मा, अमित सिंह मौजूद रहे।
उधर, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने भी जेहादियों का पुतला फूंककर कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पुतला फूंकने वालों में प्रांत सह मंत्री अविनाश, जिला कार्याध्यक्ष रघुवंश, जिला मंत्री अखिल, जिला कोषाध्यक्ष सुनील व जिला विद्यार्थी प्रमुख आशीष जोशी रहे।